सपनों का सफर
नमस्कार,आदाब, सत्यकाल दोस्तो ,
कैसे है आप लोग ,उम्मीद है कि आप लोग बहुत अच्छे और खुश होंगे,आशा करता हूं कि आप अपने अपने सफर में बिजी होंगे और भगवान की बनाई हुई रचनाओं से खुश होंगे,तो चलिए आज शुरू करते है मेरी जिंदगी के पहले ब्लॉग "सपनों के सफर " के बारे जानने के लिए,आशा करता हूं कि ये आपको पसंद आएगी,
दोस्तो,जैसा कि आप लोगों को मालूम है कि आज की भागदौड़ ओर टेंशन से भरी लाइफ में हमे खुद नहीं पता चल पा रहा है कि हम जिंदगी को जी रहे है या जिंदगी हमे जी रही हैं ,हर आदमी आज अपनी जिंदगी में इतना व्यस्त हैं कि उसे अपनी लाइफ ओर अपनी बीवी बच्चों की लाइफ का जरा सा भी ध्यान नहीं रहा कि उसे खुद के ओर अपनी फैमिली के लिए भी कुछ करना है और जीना है,
आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि हमें अपनी लाइफ में आने वाली इन परेशानियों से निपटने में हमे कुछ चुनिंदा बाते फॉलो करने से बहुत हद तक छुटकारा मिल सकता हैं,
No.1. कोशिश करे कि आप की जो सैलरी है उसमें से आप 40% बचत कर सके और उसे किसी इमरजेंसी के जरूरत के वक्त ही इस्तेमाल करे
2.कभी भी किसी को अपनी कमाई के बारे में इत्तिला न दे और न ही बताए ,वरना लोग आप से उधार मांगने में देर नहीं लगाएंगे
3.कोशिश करें कि अगर किसी का उधार आप पर आ रहा है तो उसे थोड़ा थोड़ा कर के चुकाने की कोशिश करें
4.कभी घूमने जाने का प्लान हो तो अपनी फैमिली के अलावा किसी ओर को इसके बारे में न बताए,वरना लोग आपकी हर एक्टिविटी पर नजर रखने की कोशिश करेंगे या फिर कोई बेवजह आपके पल्ले पड़ने की कोशिश करेगा(यानि आपके साथ जाने की कोशिश करेगा आपके खर्चे में से ही)
5.वही करे जिसमें आप खुश रहे न कि दूसरे लोग ,हमेशा अपने दिल ओर दिमाग की सुने
6.रोजाना सुबह 4 से 5 बजे उठने की कोशिश करें, और रात को जल्द सोने की भी कोशिश करे ,इससे सुबह जल्दी उठने में आपको आसानी होगी,
7. सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करे,इंस्टाग्राम ,फेसबुक का इस्तेमाल कम करे,मोटिवेट करने वाली वीडियो ज्यादा देखे जिससे आप इंस्पायर हो ,चाहे तो संदीप माहेश्वरी,खान सर, और प्रेमानंद महाराज की प्रेरणा वाली वीडियो देखे,
8. उन लोगों से दूर रहे जो आपको बात बात पर हेट करके या आपका किसी भी वक्त में मजाक उड़ाकर आपका दिल दुखाते हो ऐसे लोगों को आप अपनी जिंदगी से कूड़े की तरह साफ कर दें
9.हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते रहे,फेलियर से न डरे,हर हार में ही कोई न कोई विजय छुपी होती हैं,हार को गले लगाए और फिर से कोशिश करे
10.लोगो की बातों को दिल पर न ले,आलोचना का सामना करें सोचे कि सामने वाला क्या कहना चाह रहा है,कभी कभी हमारी आलोचना करने वालों में भी अपने दोस्त छिपे होते हैं,जो हमें हमारी कमियां बता कर हमे अनजाने में बेहतर होने में मदद कर रहे होते हैं
तो दोस्तो ये थी कुछ बाते जो हमें खुद को बेहतर और अच्छे बनने में हमारी सहायता करती हैं,आज की व्यस्त भरी भागदौड़ की लाइफ में इंसान चाह कर भी कुछ कर नहीं पा रहा,लेकिन अगर हम खुद थोड़ी सी कोशिश करेंगे तो हम इसमें बहुत हद तक सफल भी हो सकते है,उम्मीद है आप लोगो को मेरा ये ब्लॉग पसंद आएगा,ओर आप मुझे दिल ❤️ से सपोर्ट करेंगे ,
अगर आप मुझे कोई फीडबैक देना चाहते है तो कमेंट सेक्शन में भी आप अपनी बात कह सकते हैं या फिर मुझे आप मेरे w.appno.8766254610 पर मुझे dm कर सकते है,हार्दिक आभार आप सब का .......आपका अपना....✍️ अजहर
Comments
Post a Comment